BREAKING

जौनपुर: अनंया के हत्यारों को दी जाये फांसी:नीलमणि श्रीवास्तव | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: अनंया के हत्यारों को दी जाये फांसी:नीलमणि श्रीवास्तव | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

कायस्थ महासभा ने कैंडल मार्च निकाल कर की मांग

जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक जिलाध्यक्ष नीलमणी श्रीवास्तव की अध्यक्षता में उनके आवास पर हुई। जिसमें अयोध्या में सनबीम स्कूल की 10वीं की छात्रा अनन्या श्रीवास्तव से गैंगरेप कर स्कूल की छत से फेंके जाने की कड़े शब्दों में निंदा की गई साथ ही कैंडल जलाकर मृतक आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने प्रशासन से मांग किया कि उसके हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए जिससे कि भविष्य में किसी अनन्या के साथ इस तरह की घटना ना घटे वही प्रदेश प्रवक्ता वि·ा प्रकाश श्रीवास्तव ने मांग किया कि अनन्या की मौत के लिए स्कूल प्रबंधन व इस घटना में संलिप्त जैसा कि बच्चों के माता-पिता द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है उन सभी के खिलाफ कठोर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए सभी को सख्त से सख्त सजा दिया जाए। हालांकि इस मामले में पुलिस द्वारा आरोपित गेम टीचर को गिरफ्तार करते हुए विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है लेकिन यह काफी नहीं है स्कूल की प्रिंसिपल को भी सजा अवश्य मिलनी चाहिए जो एक महिला होते हुए इस तरह  की घटना में संलिप्त रहे। राष्ट्रीय सचिव रवि श्रीवास्तव ने कहा कि इस घटना को लेकर समाज आक्रोशित है यदि घटना में जिला प्रशासन द्वारा या स्कूल प्रशासन द्वारा कोई लीपापोती की गई तो हम सड़क पर उतरेंगे और बेटी के लिए न्याय की मांग करेंगे। संचालन महासचिव सुरेश अस्थाना ने करते हुए कहा कि कायस्थ समाज द्वारा पूरे प्रदेश में बेटी के न्याय के लिए मुहिम चलाई जाएगी और उसके हत्यारों को फांसी तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। इस अवसर पर महासभा के पदाधिकारी हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, श्रीकांत श्रीवास्तव,मनीष श्रीवास्तव सौरभ श्रीवास्तव,नलनीश श्रीवास्तव, विनोद कुमार, पंकज, राकेश श्रीवास्तव साधु, सौरभ श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, अजीत श्रीवास्तव ,भानु श्रीवास्तव उपस्थित रहे। 

*Admission Open : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR | MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन



*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*वैभव एडवरटाइजिंग हब |  पता— कालीकुत्ती रोड (मैहर देवी मार्ग),  ओलंदगंज जौनपुर |  सम्पर्क करें Mo. 9151640745, 9236196989 | #NayaSaveraNetwork*
Advt


नया सबेरा का चैनल JOIN करें