BREAKING

जौनपुर: सड़क सुरक्षा के प्रति आम जनमानस को करें जागरूक:अनुज झा | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: सड़क सुरक्षा के प्रति आम जनमानस को करें जागरूक:अनुज झा  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

डीएम की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक

जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक बुधवार देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। जिसमें सड़क सुरक्षा समिति के सभी सदस्यों ने प्रतिभाग किया। उक्त बैठक में सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित एजेण्डा बिन्दुओं पर गहनतापूर्वक चर्चा हुई और जिलाधिकारी द्वारा सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित पूर्व की बैठक में दिये गये निर्देशों की समीक्षा की गयी। उन्होंने बैठक में उपस्थित सदस्यों को निर्देशित किया गया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आमजनमानस को जागरूक किया जाये। एआरटीओ प्रशासन द्वारा जौनपुर से आजमगढ रोड, सुल्तानपुर रोड, मछलीशहर रोड एवं वाराणसी रोड पर सड़क दुर्घटना संभावित स्थानों के बारे में अवगत कराया गया जिस पर जिलाधिकारी द्वारा उक्त समस्त मार्गो को एनएचएआई द्वारा  ठीक करने, लिंक मार्गो पर गति अवरोधक लगाने, जगह-जगह साइनेज लगाने एवं सड़क के मध्य कट वाले स्थानों पर चमकीले रिफ्लेक्टर लगाने हेतु निर्देशित किया गया। अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को ब्लैक स्पॉट पर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सार्इं तेजा सीलम, अधिशासी अभियन्ता निर्माणखंड जैनू राम, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड राजेंद्र कुमार, बीएसए डॉ.गोरखनाथ पटेल, एआरटीओ (प्रशासन) एसपी सिंह, एआरटीओ (प्रवर्तन) स्मिता वर्मा, टीआई जेडी शुक्ला, सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) अशोक कुमार श्रीवास्तव एवं सदस्य सड़क सुरक्षा समिति के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।

*DALIMSS Sunbeam School - HAMAM DARWAZA, JAUNPUR | ADMISSIONS OPEN - KGs, IX & XI (Science, Commerce & Humanities)|  Special Discount Offer: Three Month Fee Discount For Admission In Humanities Only| School Code: 70642 | Affiliation No.: 2131820 | Contact: 9235443353, 8787227589 E-mail: dalimssjaunpur@gmail.com Website: dalimssjaunpur.com*
Advt.


*Admission Open : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR | MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन



*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें