BREAKING

जौनपुर: नपा में मल एवं गाद प्रबंधन को लेकर हुई चर्चा | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। नगर पालिका परिषद में शनिवार को मल एवं गाद प्रबंधन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। नगर क्षेत्र में अमृत योजना अंतर्गत फीकल स्लज एवं सेप्टेज शोधन प्लांट का निर्माण किया गया है। सर्व प्रथम अमृत योजना से घनश्याम ने योजना की पृष्ठभूमि को बताते हुए बैठक को आगे बढ़ाया। प्लांट के सुचारू रूप से संचालन के लिए सेन्टर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट से कार्यक्रम अधिकारी मनीष मिश्रा द्वारा नगर पालिका में एकदिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें शहरी स्तर पर मल एवं गाद प्रबंधन के लिए विस्तृत जानकारी साझा की। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोरमा मौर्या  द्वारा प्लांट के सुचारू रूप से संचालन करने के निर्देश दिए गए। अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्र  द्वारा प्लांट को सतत रूप से चलाने के लिए एवं वित्तीय स्थिति सही रखने के लिए एक समर्पित खाते का सुझाव दिया गया साथ ही मल एवं गाद प्रबंधन के लिए उपनियम तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में जल निगम से आए राजीव श्रीवास्तव (ए ई) एवं अभिषेक पांडे (जे ई) ने प्लांट की रूप रेखा के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की। इस अवसर पर नगर पालिका से सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अवधेश चंद्र यादव, हरीशचंद्र यादव, अवर अभियंता जलकल रागिनी मौर्या, ट्रांसपोर्ट प्रभारी अनिल यादव, डीपीएम अमित यादव, रु बीकॉन प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*वैभव एडवरटाइजिंग हब |  पता— कालीकुत्ती रोड (मैहर देवी मार्ग),  ओलंदगंज जौनपुर |  सम्पर्क करें Mo. 9151640745, 9236196989 | #NayaSaveraNetwork*
Advt


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें