BREAKING

जौनपुर: मवेशी लादकर भाग रहे पिकप पलटने से चालक की मौत | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

बक्शा जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महिमापुर के पास पडि़या व भैंस लादकर भाग रहा पिकप चालक अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राज्यमार्ग के किनारे पलट गया। जिससे उसमें सवार पडि़या व अज्ञात पिकप चालक की मौत हो गई। गश्त के दौरान पहुँची पुलिस ने मौके से एक बाइक, पिकप व शव को कब्जे में ले लिया। थाना क्षेत्र के गोरियापुर गांव निवासी अशोक यादव ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि शनिवार सुबह देखा तो मड़हे से भैंस व पडि़या गायब थी। पता चला कि महिमापुर ढाबे के समीप पिकप पलटी है पहुँचकर देखा तो मौके पर पडि़या मृत पाई गई जबकि भैंस घायल अवस्था में पड़ी थी। पुलिस पडि़या का मेडिकल करवाते हुए अज्ञात पिकप चालक के शव को मर्चरी भेज दिया जबकि सुल्तानपुर जनपद के नम्बर की पिकप व मौके से अपाचे बाइक को थाने ले जाकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

*Admission Open : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR | MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन



*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*वैभव एडवरटाइजिंग हब |  पता— कालीकुत्ती रोड (मैहर देवी मार्ग),  ओलंदगंज जौनपुर |  सम्पर्क करें Mo. 9151640745, 9236196989 | #NayaSaveraNetwork*
Advt


नया सबेरा का चैनल JOIN करें