BREAKING

जौनपुर: सरकारी जमीन खाली कराने गई राजस्व टीम से भिड़ा दबंग | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: सरकारी जमीन खाली कराने गई राजस्व टीम से भिड़ा दबंग | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

पुलिस से नोकझोंक के बाद पथर गड्डी उखाड़ कर फेंका

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के अफलेपुर गांव का मामला

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के अफलेपुर गांव में सरकारी जमीन की नाप करने गए राजस्व टीम से दबंग महिला पुरु ष भिड़ गये और पुलिस से नोकझोंक करते हुए पथर गड्डी का पत्थर उखाड़ फेंका और राजस टीम की नाप जरीब को लेकर भाग गया। इसका वीडियो भी वायरल हो गया। हालांकि आरोपी एक युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार ग्राम सभा अफलेपुर में शासन की ओर से आरआरसी सेंटर बनाने के लिए निर्देश आया हुआ है। जिसके क्रम में ग्राम प्रधान राजाराम जयसवाल ने सरकारी जमीन पर सेंटर बनवाने के लिए राजस्व कर्मियों से संपर्क किया और एसडीएम शाहगंज के आदेश पर तहसीलदार शैलेंद्र कुमार, कानूनगो रामचंद्र, लेखपाल रमेश बिंद व पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और 16 वि·ाा  सरकारी जमीन मे आरआरसी सेंटर की जमीन के लिए नाप शुरू हो गई और पत्थर गड्डी होने लगी। इसी दौरान  सरकारी जमीन पर अपना कब्जा का दावा करते हुए गाँव के एक युवक उसकी पत्नी और उसके पिता मौके पर पहुंच गए पहले, तो पुलिसकर्मियों से नोकझोंक मारपीट की धमकी देते हुए राजस्व टीम से भिड़ गया लाठी लेकर  मारने दौड़ा लिया और नाप कर पत्थर गड्डी किया हुआ पत्थर उखाड़ फेंका, इसके बाद नाप करने वाली सरकारी जरीब को दबंग पति पत्नी लेकर भाग गया। हालांकि इस घटनाक्रम का वहां के एक युवक ने आधा अधूरा वीडियो बना लिया था जो वायरल हो गया। अफलेपुर गांव मात्र एक ही सरकारी जमीन थी, जहां थोड़े जमीन पर सेन्टर बनना है। लेकिन पुलिस राजस्व टीम सरकारी जमीन से अवैध कब्जे को हटवाने में नाकाम रहे और वहां कब्जा जताने वाले परिवार ग्राम प्रधान समेत अन्य लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिया।  पुलिस ने एक आरोपी युवक  को हिरासत में लेकर जरीब को बरामद कर लिया। इस बारे में प्रधान राजाराम जयसवाल का कहना है कि वहां 16 बिस्वा सरकारी जमीन है लेकिन मनमानी रूप से एक दबंग परिवार द्वारा सभी जमीन पर कब्जा कर लिया और नाप करने गई टीम व अन्य सभी को फर्जी मुकदमे मे फंसाने की धमकी आये दिन देता है। शासन द्वारा चयनित इस गांव मे आरआरसी सेंटर का निर्माण के लिए दो विस्वा जमीन नहीं मिल पा रही है। जब वहां निर्माण कार्य करने का प्रयास किया तो दबंग पति पत्नी फर्जी एससीएसटी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी देते हैं।

*Mount Literaa Zee School | Great School. Great Future Jaunpur | Learning Today for A Better Tomorrow | Admissions Open 2023-24 NURSERY to GRADE XII | 7311171181, 82, 83, 87 | mlzs.jaunpur@mountlitera.com | www.mlzsjaunpur.com | Facebook : Mount Litera Zee School Jaunpur | Instagram : mountlierazeeschool_jaunpur | Jaunpur-Prayagraj Highway, Fatehganj, Jaunpur - 222132 | NayaSaveraNetwork*
Advt



*Admission Open : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR | MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन




*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें