BREAKING

जौनपुर: नाई समाज ने लगाया रक्तदान शिविर | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मछलीशहर जौनपुर। भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति एवं नई उम्मीद फाउंडेशन मुंबई महाराष्ट्र के संयुक्त तत्वाधान में श्री राम मेमोरियल ब्लड एंड कंपोनेंट सेंटर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन कर 15 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।  रक्तदान शिविर को संबोधित करते हुए घनश्याम शर्मा ने कहा कि जिले के लोगों के द्वारा किए जा रहे इस मानवीय कार्यों से लोगों के जीवन को बचाने जैसा पुनीत कार्य का एक सुखद अवसर प्रदान होने के साथ-साथ अपने समाज व संगठन का सम्मान बढ़ाने जैसे कार्य को मजबूती मिलेगी। संस्था अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा ने सभी रक्तदानियों को बधाई देते हुए कहा कि रक्तदान के इस मुहिम को रु कने नहीं दिया जाएगा। भविष्य में वृहद शिविर का आयोजन किया जाएगा।  जिसमें संपूर्ण जनपद के लोग उपस्थित होंगे। रक्तदान करने वालों में शैलेंदर शर्मा, दिनेश शर्मा,मनोज शर्मा, सुरेश शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, विनोद शर्मा, दिनेश शर्मा, अजय कुमार शर्मा, संदीप शर्मा, राजेंद्र शर्मा, दशरथ शर्मा, अखिलेश शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, मुन्नालाल शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रमोद शर्मा आदि लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर प्रेम शर्मा, अवधेश शर्मा, पंचम शर्मा, अशोक शर्मा, कैलाश शर्मा जिला अध्यक्ष भदोही, मोहम्मद कलीम सलमानी व श्रीकांत शर्मा अमेठी आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

*वैभव एडवरटाइजिंग हब |  पता— कालीकुत्ती रोड (मैहर देवी मार्ग),  ओलंदगंज जौनपुर |  सम्पर्क करें Mo. 9151640745, 9236196989 | #NayaSaveraNetwork*
Advt


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt



*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें