BREAKING

जौनपुर: मेरा बूथ सबसे मजबूत के तहत जगह -जगह हुआ कार्यक्रम | #NayaSaveraNetwork


जौनपुर: मेरा बूथ सबसे मजबूत के तहत जगह -जगह हुआ कार्यक्रम  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम का लाइव संबोधन एलईडी पर सुना

मोदी के वर्चुअल संबोधन पर बूथ मजबूत बनाने का लिया संकल्प

जौनपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंगलवार को प्रात: 10:30 बजे भोपाल में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओ के साथ ''मेरा बूथ सबसे मजबूत'' अभियान पर संवाद को बड़ी एलईडी स्क्रीन या टीवी, लैपटॉप, मोबाइल पर कार्यक्रम को सुना। इसी क्रम में गुलाबी देवी महाविद्यालय पर एलईडी के माध्यम जिला प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी ने जिला उपाध्यक्ष संदीप सरोज डीसीएफ चेयरमैन धनन्जय सिंह मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र वि·ाकर्मा और मण्डल के कार्यकर्ताओं के साथ मोदी के उदबोधन को सुने। उक्त अवसर पर ओमप्रकाश सिंह लालबहादुर पाल अवनीन्द्र सिंह अनिल गुप्ता विनीत शुक्ला सुबास शुक्ला कृष्ण कांत उपाध्याय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। खुटहन संवाददाता के अनुसार स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में मंगलवार को भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का वर्चुअल संबोधन सुन मेरा बूथ सबसे मजबूत बनाने का संकल्प लिया। संबोधन में पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि बूथ पर भाजपा की पहचान सेवा भाव का होना चाहिए। आप सिर्फ  भाजपा के ही नहीं देश की समृद्धि के मजबूत सिपाही हैं। इसके पूर्व मुख्य अतिथि पार्टी के  जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि भाजपा के नौ साल के कार्यकाल में देश में परिवर्तन की लहर बही है। वहीं पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्रीकृष्ण पांडेय बड़कऊ ने कहा कि कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सत्ता आने के बाद भाजपा सरकार ने देश में कई बड़े अभियान चलाए। इनमें मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाएं शामिल है जिससे पूरे देश का विकास हुआ है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव व संचालन केशव तिवारी ने किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष बंशबहादुर पाल, नरेंद्र उपाध्याय, प्रेमचंद्र तिवारी,बेचन पांडेय,अमरनाथ मिश्रा,जगदीश पांडेय, राजू सिंह, सोनू तिवारी आदि मौजूद रहे। जलालपुर संवाददाता के अनुसार भाजपा जलालपुर मंडल स्थित क्षेत्र पंचायत कार्यालय के सभागार में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं वरिष्ठजन मौजूद रहे। अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने सभी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव में जुटने का आह्वान करते हुए अपने अपने बूथ को मजबूत बनाने का मन्त्र दिया। उन्होंने मौजूद सभी युवा कार्यकर्ताओं को बूथ पर सरलता से कैसे कार्य किया जाय और समाज के सभी वर्गों को जैसे जोड़ा जाय इसका सरल उपाय बताया। कुछ कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं के प्रश्नों के उत्तर भी दिया। कार्यक्रम संयोजक जिलामहामंत्री डॉ अजय कुमार सिंह ने सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित भाजपा की मोदी सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों की विस्तृत चर्चा की। मुख्य अतिथि जिलापंचायत सदस्य पवन गुप्ता पिंटू ने भी संबोधित किया। आभार ज्ञापन मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह ने किया। इसके पूर्व भाजपा उत्तरप्रदेश के वरिष्ठ नेता सदस्य राज्यसभा हरद्वार दुबे एवं जफराबाद के पूर्व विधायक डॉ हरेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र डॉ हर्षित सिंह के असामयिक निधन पर उपस्थित लोगों ने शोक प्रकट किया। इस अवसर पर जटाशंकर सिंह,धीरेंद्र सिंह,अनिल सिंह,श्रीनिवास राय,विपिन मिश्रा,सुशील निषाद,बृजेश सिंह, दिवाकर सिंह,भोले सिंह,रामलाल मौर्य,सौरभ गुप्ता,सुरेश कुमार,राजेश,ज्ञानदास मौर्य, उमानाथ, कौशल मिश्रा,किशन,सौरभ,रौनक समेत सैकड़ों कार्यकर्ता एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

*Mount Literaa Zee School | Great School. Great Future Jaunpur | Learning Today for A Better Tomorrow | Admissions Open 2023-24 NURSERY to GRADE XII | 7311171181, 82, 83, 87 | mlzs.jaunpur@mountlitera.com | www.mlzsjaunpur.com | Facebook : Mount Litera Zee School Jaunpur | Instagram : mountlierazeeschool_jaunpur | Jaunpur-Prayagraj Highway, Fatehganj, Jaunpur - 222132 | NayaSaveraNetwork*
Advt



*Admission Open : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR | MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन




*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें