जौनपुर: मन, बुद्धि, चित्त में सामंजस्य से दूर होगा नशा:डीएम | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सौभाग्य से मिला है जीवन,खुद को नशे से रखें दूर:कुलपति
नशा मुक्ति से संबंधित रंगोली, पोस्टर के साथ दिलाई गई शपथ
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में नशा मुक्ति जन जागरूकता पखवाड़े का समापन समारोह मंगलवार को मनाया गया। इस दौरान नशा मुक्ति से संबंधित रंगोली, पोस्टर प्रतियोगिता, नाटक, नशा न करने की शपथ और नशा मुक्ति के लिए यज्ञ किया गया। यह पखवारा 12 से 26 जून तक चला। इसमें काफी संख्या में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कहा कि आज शहर से गांव तक नशा का प्रचलन बढ़ रहा है, इसको रोकने के लिए हमें अपने मन, बुद्धि, चित्त में सामंजस्य स्थापित करना होगा। इससे व्यवहारिक आहार-विहार और विचार द्वारा नशे की लत को रोक सकते हैं। उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहने के लिए अच्छे संस्कार की जरूरत होती है। यह संस्कार एक दिन में नहीं मिलता। यह सतत् प्रयास से आता है, जिस परिवार को यह संस्कार मिल जाता है वह कभी खत्म नहीं होता। यह पीढ़ी दर पीढ़ी चलता है। इसके लिए उन्होंने अयोध्या प्रकरण में स्वामी रामभद्राचार्य को उद्धृत करते हुए विस्तार से समझाया। इस मौके पर कुलपति ने कहा कि अपने जीवन को नशीली दवाओं से मुक्त रखते हुए, मुस्कुराने का नशा अपनाइए और दूसरों के मुस्कुराने की वजह बनिए। कहा कि नशा करना है तो अच्छे कार्य करने का नशा करिए। उन्होंने कहा कि मानव जीवन बहुत सौभाग्य से मिलता है, इसे नशा करके बर्वाद मत करिए। मादक पदार्थों का सेवन करके आज तक कोई बड़ा नहीं बन सका है। उन्होंने बच्चों के नशामुक्ति हस्ताक्षर अभियान को सराहा। संचालन उद्देश्य सिंह और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. अजय द्विवेदी ने किया। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जाफरी, वित्त अधिकारी संजय कुमार राय, परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, सहायक कुलसचिव अजीत सिंह, बबिता सिंह, दीपक सिंह, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ.अवधेश कुमार मौर्य, कृष्णा यादव, डॉ. लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, विद्यार्थी हिदायत, सुमित, आदित्य, पवन, सत्यम सोनकर इत्यादि उपस्थित रहे।

,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)

,%20%20%E0%A4%93%E0%A4%B2%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%20%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%20Mo.%209151640745,%209236196989%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)