जौनपुर: शांति समिति की बैठक में कई बिन्दुओं पर हुई चर्चा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
पर्व को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने पर दिया गया बल
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
जौनपुर। बकरीद व श्रावण मास को लेकर जिले के सभी थानों पर शांति समिति की बैठक कर लोगों से अपना पर्व शांतिपूर्वक मनाने की अपील की गई। इसी क्रम में बदलापुर संवाददाता के अनुसार स्थानीय कोतवाली में सोमवार को बकरीद व कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सीओ ने उपस्थित लोगों से कहा कि लोग अफवाहों पर ध्यान न देकर अपने अपने पर्व शांति व सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाये। इस दौरान क्षेत्राधिकारी ने जहां बकरीद पर्व को लेकर शांति सौहार्द के लिए नमाज़ के बाद की जाने वाली कुर्बानी को लेकर कहा कि खुले में कुर्बानी ना की जाए और साथ ही प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी भी न दें। वहीं 4 जुलाई से सावन के महीने की शुरु आत होगी। कावडि़यों द्वारा निकाले जाने वाले जुलूस किसी भी प्रकार से रास्ते को बाधित नहीं करेंगे साथ ही मंदिरों में दशर््ान पूजन के समय महिलाओ को चोर उचक्कों से बचने के लिए आभूषण पहनकर जाने से बचना चाहिए। प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय ने कहा कि क्षेत्र में जितने भी जुलूस आयोजक हैं। वह अपने कार्यक्रम की जानकारी पहले ही थाने में अवगत करा दें। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि वैभव सिंह,तहसील व्यापार मंडल अध्यक्ष धनंजय सेठ, सभा सद संदीप कुमार शुक्ला, संतोष निगम,चंद्रकांत गुप्ता, शकील अहमद,सत्यम जायसवाल,मुनीर अहमद, शिव कुमार, अनिल कुमार सिंह, बांकेलाल केवट,रवि चतुर्वेदी,राजेश कुमार सरोज,सिनाकत अली, इश्तियाक अंसारी, वाहिद अहमद, सलमान, आफताब आलम एवं दिनेश तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। खेतासराय संवाददाता के अनुसार स्थानीय थाना परिसर में बकरीद पर्व को देखते हुए मंगलवार को शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग शामिल हुए। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने लोगों से बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में परंपरागत तरीके से मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बकरीद के दिन पूरे क्षेत्र में पुलिस गश्त जारी रहेगी। असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जायेगी। ऐसे में कहीं भी कोई अफवाह फैले तो इसकी तुरंत सूचना प्रशासन को दें। शासन की गाइडलाइन का पूर्ण रूप से पालन हो। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पूर्णत: निषेध है। कोई भी कुर्बानी का वीडियो ग्राफी नहीं करेगा। साफ सफाई को लेकर विशेष ध्यान दें। ऐसा कोई भी कार्य न हो जिससे सौहार्द खराब हो। चार जुलाई से शुरू हो रहे श्रावण मास पर भी चर्चा हुई। कांवड़ यात्रा करने वालों को हर सुविधा व सुरक्षा मुहैया कराए जाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर चेयरमैन वसीम अहमद, सैय्यद ताहिर, जगदम्बा पांडेय, शांतिभूषण मिश्रा, विक्की गुप्ता, असलम खान, मो.अरशद, मनीष गुप्ता, इलियास, अनिल कुमार प्रजापति,शेराज अहमद ,अहमद नसीम,राकेश यादव लाला, सुफियान अहमद मो. आसिम शैलेश यादव अमित सोनकरआदि मौजूद रहे। केराकत संवाददाता के अनुसार कोतवाली में सोमवार को बकरीद व कावड़ यात्रा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सीओ ने उपस्थित लोगों से कहा कि लोग अफवाहों पर ध्यान न देकर अपने अपने पर्व शांति व सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाये। इस दौरान क्षेत्राधिकारी ने जहां बकरीद पर्व को लेकर शांति सौहार्द के लिए नमाज़ के बाद की जाने वाली कुर्बानी को लेकर कहा कि खुले में कुर्बानी ना की जाए और साथ ही प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी भी न दें। वहीं 4 जुलाई से सावन के महीने की शुरु आत होगी। कावडि़यों द्वारा निकाले जाने वाले जुलूस किसी भी प्रकार से रास्ते को बाधित नहीं करेंगे साथ ही मंदिरों में दशर््ान पूजन के समय महिलाओ को चोर उचक्कों से बचने के लिए आभूषण पहनकर जाने से बचना चाहिए।प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने कहा कि क्षेत्र में जितने भी जुलूस आयोजक हैं। वह अपने कार्यक्रम की जानकारी पहले ही थाने में अवगत करा दें। उप निरीक्षक जुगल किशोर राय, उपनिरीक्षक विद्यासागर सिंह, उपनिरीक्षक बीके अंचल, बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोलू जयसवाल,सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
![]() |
| Advt |
![]() |
| Advt |
![]() |
| विज्ञापन |




,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)