जौनपुर: भामाशाह जयंती को व्यापारी दिवस घोषित किया जाए:दिनेश टंडन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा
जौनपुर। सोमवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन के नेतृत्व में जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन सौंप कर मांग की गई की दानवीर सेठ भामाशाह के जयंती को शिक्षक दिवस, श्रमिक दिवस के तर्ज पर व्यापारी दिवस के रूप में घोषित किया जाये। जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन और नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने संयुक्त रूप से कहा की दानवीर भामाशाह ने राष्ट्र की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व धन अर्पित कर दिया था ऐसे महान व्यक्ति के जन्मदिन को व्यापारी दिवस घोषित करने से समस्त व्यापारी समाज अपने आपको गौरवान्वित महसूस करेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष सोमे·ार केसरवानी और प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर ने बताया कि आज 26 जून को प्रदेश के सभी मुख्यालय पर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जा रहा है। व्यापारियों को पूरा वि·ाास है कि मुख्यमंत्री व्यापारियों के सम्मान से जुड़े इस मांग को अवश्य स्वीकार करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में जिला महामंत्री रामकुमार साहू, बनवारीलाल गुप्ता, विमल भोजवाल, छब्बू लाल सोनकर, संतोष साहू, रविंदर अग्रहरि, मनोज कुमार साहू, मुन्ना लाल अग्रहरि, रवि श्रीवास्तव, अनिल कुमार वर्मा, यशवंत साहू, हफीज शाह,गणेश साहू, सरदार रंजीत सिंह, सतीश गुप्ता,सुलभ श्रीवास्तव उपस्थित रहे। आभार जिला महामंत्री सुरेंद्र सिंघानिया ने व्यक्त किया।


