जौनपुर: सपा की पहचान कार्यकर्ताओं से है:लालजी वर्मा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जोनल,सेक्टर व बूथ प्रभारियों की हुई बैठक
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के मल्हनी विधानसभा के जोनल प्रभारियों, सेक्टर प्रभारियों बूथ प्रभारियों की बैठक का आयोजन सोमवार को किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव विधायक लालजी वर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की पहचान उनके कार्यकर्ताओं से हैं देश में जीतने भी राजनीति पार्टियां है अगर सबसे मजबूत किसी पार्टी के कार्यकर्ता है तो वह समाजवादी पार्टी के आज एक मजबूत संगठन तैयार करने का लक्ष्य समाजवादी पार्टी ने बनाया है। मुझे जौनपुर का प्रभार सौंपा गया है। आज मंल्हनी विधानसभा क्षेत्र के संगठन की समीक्षा में हर बूथ पर मजबूत संगठन तैयार देखने को मिला है। जिस तरह राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव संगठन पूरे प्रदेश में बनाना चाहते हैं क्योंकि ऐसे ही बूथ तक एक मजबूत संगठन तैयार करके 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ना है। विधायक लकी यादव ने सभी सेक्टर प्रभारियों के साथ संगठन प्रभारी लालजी वर्मा को माला पहनाकर स्वागत किया और आये हुए सभी नेताओं का आभार व्यक्त किया। बैठक में पूर्व विधायक लल्लन प्रसाद यादव,शैलेन्द्र यादव ललई, लालबहादुर यादव, राजनरायन बिन्द, श्रीराम यादव, राजबहादुर यादव,अरशद खान,हिसामुद्दीन शाह,डॉ.जितेन्द्र यादव,राजेन्द्र टाइगर,श्रवण जयसवाल, राहुल त्रिपाठी, हाजी सुल्तान, अंखड यादव, अनील दूबे, दीपचंद राम,पूनम मौर्या,साजिद अलीम, इशर््ााद मंसुरी, निजामुद्दीन अंसारी, सोचन राम विश्कर्मा, केशजीत यादव, मेवालाल गौतम, संतोष उपाध्याय आदि मौजूद रहे। संचालन रामधारी पाल ने किया।


