जौनपुर: नकदी व जेवरात समेत लाखों की चोरी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सुइथाकला जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के चेतरहा गांव में हौसलाबुलंद चोर नकदी व जेवरात समेत लाखों का माल लेकर फरार हो गये। पीडि़त द्वारा घटना के सम्बन्ध में थाने पर तहरीर दी गई है। जानकारी के अनुसार रबिवार की देर रात उक्त गांव निवासी नरसिंह बहादुर सिंह के मकान में अज्ञात चोर घुस गये और भीतर कमरे में रखी गई आलमारी का लाकर तोड़कर सोने की चेन,अंगूठी,कंगन,हार आदि लाखों की कीमत के सोने की ज्वेलरी, चांदी का सिक्का व लगभग 15 हजार रूपये नकदी लेकर फरार हो गये। रात में हीं गृहस्वामी घटना की जानकारी हुई तो उसने घटना की जानकारी डायल112 पुलिस को देने के साथ हीं थाने पर लिखित सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन करने के साथ हीं पीडि़त द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्यवाही कर रही है।
![]() |
| Advt. |

