जौनपुर: विद्यालय से अभिलेख चोरी का आरोप | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय लौदा में अज्ञात चोरों द्वारा 20 जून की रात विद्यालय की अलमारी का ताला तोड़कर अभिलेख चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। प्रधानाध्यापक श्रीकांत शर्मा ने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर अवगत कराया है। दिए गए प्रार्थना पत्र में उन्होंने बताया है कि पुस्तकालय/ कार्यालय का ताला तोड़कर अंदर रखी हुई अलमारी का ताला तोड़कर कुछ अभिलेखों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है और कुछ अभिलेख गायब मिले। प्रधानाध्यापक ने उचित कार्रवाई करने की मांग की है। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
![]() |
| Advt |
![]() |
| Advt. |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent


