जौनपुर: पीएम किसान योजना के तहत लक्ष्य के सापेक्ष डाटा करें पूर्ण:दिनेश | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रभारी मंत्री ने विभागवार विकास कार्यों की करी समीक्षा
जौनपुर। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश, व्यापार एवं कृषि निर्यात उत्तर प्रदेश दिनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें 10 करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं, जल जीवन मिशन, ग्रामीण पशुपालन एवं गोवंश आश्रय स्थल, गेहूं, धान खरीद, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, उर्वरक और बीजों की उपलब्धता एवं वितरण, कृषि विज्ञान केंद्र, एफपीओ, उद्यान विभाग, सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग, जिला और तहसील मुख्यालय को फोरलेन और टू लेन रोड से जोड़ने की योजना, नई सड़कों का निर्माण और सुदृढ़ीकरण, एमडीआर, गड्ढा मुक्ति, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, खाद्य एवं रसद विभाग, समाज कल्याण, स्वामित्व योजना, कौशल विकास मिशन, श्रम विभाग, स्वच्छ भारत मिशन शहरी, प्लास्टिक मुक्त शहर और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी ग्रामीण, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, आंगनबाड़ी केंद्र एवं पुष्टाहार, पंचायत विभाग, वन विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, महाविद्यालय में स्मार्ट क्लास, आईटीआई की गतिविधियां, राजकीय पॉलिटेक्निक में गतिविधियां, सहकारी देयकों एवं एनपीए से वसूली, राजस्व संग्रह, ब्लॉक दिवस और ग्राम चौपाल, आकांक्षात्मक विकासखंड रामपुर, मछलीशहर, इन्वेस्टर समिट एवं उद्योग बंधु, बैंकर्स समिति, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, मत्स्य पालन, अभिकरण विभाग की विस्तार पूर्वक समीक्षा प्रभारी मंत्री द्वारा की गई, जिसमें 10 करोड़ से ऊपर की 19 परियोजनाओं के स्वीकृत लागत एवं अवमुक्त धनराशि तथा व्यय हुए खर्च की भौतिक प्रगति के संदर्भ में जानकारी जिलाधिकारी ने दी। जल जीवन मिशन ग्रामीण के अंतर्गत डीएम ने बताया कि फेस-2 में चयनित 874 ग्रामों को कार्यदायी संस्था मेसर्स वेलस्पन कंपनी द्वारा किया जा रहा है, फेस 3 में कार्यदायी संस्थान द्वारा 2284 ग्रामों में कार्य कर रही है। कुल 3158 गांव में कार्य किया जा रहा है। पशुपालन एवं गोवंश आश्रय स्थल के संबंध में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी बताया कि 111 जगहों पर गौ-आश्रय स्थल संचालित किया जा रहा है जिसमें 924 बृहद गौ संरक्षण केंद्र में गोवंश संरक्षित हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत प्रभारी मंत्री ने उपनिदेशक कृषि को निर्देश दिया कि कैंप लगाकर जितने भी किसानों की केवाईसी अपडेट न होने के कारण धनराशि लंबित है उसको आच्छादित किया जाए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत डाटा पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर माननीय राज्यमत्री खेल एवं युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश गिरीशचंद यादव, सांसद मछलीशहर बीपी सरोज, विधायक बदलापुर रमेशचंद्र मिश्र, विधायक शाहगंज रमेश सिंह, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामअछैबर चौहान, सीडीओ सार्इं तेजा सीलम, सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह, पीडी जयकेस त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी राम दरस यादव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| Advt |
![]() |
| Advt. |



