नया सवेरा नेटवर्क
सुइथाकला जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल विवाहिता की उपचार के दौरान मौत हो गयी। मारपीट की घटना 31 मई की शाम को हुई थी,जिसमें सिर में कुल्हाड़ी और डंडे से घायल विवाहिता का उपचार बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में चल रहा था। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार पट्टीदारी रंजिश में उक्त गांव निवासी पंकज शुक्ला के परिवार और राजेश शुक्ला के बीच मारपीट हो गई। जिसमें चली कुल्हाड़ी और डंडे की चोट से नेहा पत्नी पंकज शुक्ला बुरी तरह से लहूलुहान हो उठी थी। जिसका बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान रविवार रात वह जिंदगी की जंग हार गई और उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बहरहाल परिजनों ने शव का अन्तिम संस्कार सोमवार को कर दिया। मामले में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि स्व. भूप नारायण की बेवा सुभद्रा देवी की तहरीर पर घटना के दिन ही विपक्षी गणों के विरूद्ध हत्या के प्रयास समेत अन्य गम्भीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg) |
Advt
|
 |
| विज्ञापन |
 |
Advt
|