जौनपुर: दहेज हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सुइथाकला जौनपुर। विवाहिता की मौत के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग के तहत पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सवायन गांव निवासी ओमप्रकाश श्रीवास्तव की पुत्री पूजा की शादी कुछ माह पूर्व सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर कोतवाली अन्तर्गत नेवादा गांव निवासी ऋषभ पुत्र शैलेन्द्र से हुई थी।पिछले 22 जून को ससुराल वालों ने मायके वालों को पूजा की तबीयत खराब होने की सूचना दी थी,जिस पर पिता पूजा को उपचार हेतु शाहगंज ले गए थे, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया था। मामले में मायके पक्ष से पति ऋषभ और ·ासुर शैलेंद्र के विरूद्ध दहेज हत्या और डीपी एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया गया था। थानाध्यक्ष के निर्देशन में मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुये उपनिरीक्षक सच्चिदानंद, हेड कान्सटेबल शिवानंद तथा कान्सटेबल मनीष यादव ने दहेज हत्यारोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरु द्ध विधिक कार्रवाई कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।
![]() |
| Advt |
![]() |
| विज्ञापन |
%20222180%20%20CONTACT%20US.%209415234208,%209648531617,%209839155647%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)
%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)
