जौनपुर: संचारी रोग नियंत्रण को लेकर हुई बैठक | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
धर्मापुर जौनपुर। नगर पंचायत गौराबादशाहपुर के कार्यालय में सोमवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को लेकर बैठक हुई। जिसमें सामुदायिक स्वास्थ केंद्र चोरसंड के अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार ने मच्छरों से बचाव के लिये जानकारी दी। दस्तक अभियान के बारे में भी जानकारी दी गयी। उन्होंने कहाकि अपने आस पास जैसे कूलर, नालियों में पानी इकट्ठा न होने देने की अपील किया। उन्होंने बताया कि पानी न एकत्र होने से मच्छर नहीं पैदा होंगे। जिससे हम मलेरिया जैसी बीमारियों से बचे रहेंगे। इस दौरान नगर पंचायत के हरेन्द्र बिंद, नाहर यादव, रविन्द्र यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश सोनकर, सभासद मो.आसिफ, अजीत वि·ाकर्मा, डीपी पाल, मो. तौफीक, अतीक अहमद, मनीष कुमार, शीशवंश सिंह, मनोज यादव, सिकंदर यादव, छंगनलाल सोनकर, सन्नी गुप्त, अमीक अंसारी, अमन कुमार, जितेंद्र कुमार, सलामुद्दीन रहे।


,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)