नया सवेरा नेटवर्क
खेतासराय जौनपुर। क्षेत्र के महरौड़ा गांव में सोमवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से प्रधान पति समेत दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का पीएचसी सोंधी में उपचार के बाद मेडिकल जांच कराया। जानकारी के अनुसार गांव के राम प्रकाश और ग्राम प्रधान के पति मनोज कुमार के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा है। एक पक्ष ने प्रधान पति पर आरोप लगाया है कि पुराने मुकदमे में सुलह करने के लिए प्रधान पति दबाव बना रहे थे। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। जिसे लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से अमित कुमार पुत्र रामप्रकाश, सुमित्रा पत्नी राम प्रकाश, मुंद्रिका पत्नी सुरेश, मनीता पत्नी राजेश तथा दूसरे पक्ष से मनोज कुमार पुत्र लालचंद्र, मनजीत पुत्र लालचंद्र, लालचंद्र घायल हो गये।
 |
| Advt |
,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg) |
| विज्ञापन |
 |
विज्ञापन
|