जौनपुर: छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
खेतासराय जौनपुर। सोमवार को क्षेत्र के तरगहना गांव मंे संदिग्ध परिस्थिति में छात्रा की मौत हो गईं है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के तरगहना गांव निवासी प्रियंका 17 पुत्री प्यारेलाल बिंद नगर के निजी विद्यालय मे कक्षा 11 की छात्रा थी। सोमवार की सुबह जब घर के सदस्य बांस काटने बाहर गए थे प्रियंका ने कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिससे प्रियंका की हालत बिगड़ने लगी। परिजन आनन फानन में उपचार के लिए शाहगंज निजी चिकित्सक के यहां ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनो के अनुसार प्रियंका इधर काफी दिनों से मानसिक रु प से परेशान रहती थी। किन कारणों से उसने ज़हरीले पदार्थ का सेवन किया स्पष्ट नही हो सका है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया किशोरी के विषाक्त पदार्थ खाकर मौत की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)

,%20%20%E0%A4%93%E0%A4%B2%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%20%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%20Mo.%209151640745,%209236196989%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)