BREAKING

जौनपुर: सीएचसी में उपचार के दौरान जच्चा बच्चा की मौत | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

स्वजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल पर किया बवाल

खुटहन जौनपुर। सीएचसी पर सोमवार की सुबह उपचार को आई प्रसूता की डिलीवरी के दौरान हार्ट अटैक आ जाने से मौत हो गई। डाक्टरों के प्रयास के बाद भी नवजात को भी नहीं बचाया जा सका। घटना की जानकारी होते ही मृतका के स्वजन अस्पताल पहुंच उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए बवाल शुरू कर दिये। मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा घंटों तक उग्र लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया जाता रहा। लेकिन वे सभी चिकित्सकों पर कानूनी कार्रवाई किए जाने पर अड़े रहे।  थाना प्रभारी द्वारा दोषियों पर कार्रवाई का आ·ाासन दिए जाने के बाद मामला शांत हुआ। तब जाकर पुलिस शव को कब्जे में ले पायी।ाुराअंधरी गांव निवासी 27 वर्षीय गीता पत्नी विनोद को सोमवार की सुबह प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। स्वजन डिलीवर कराने के लिए सीएचसी ले आये। जहां उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। लगभग दो घंटे बाद प्रसव के दौरान प्रसूता की तबियत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते जच्चा बच्चा दोनों की मौत हो गई। मृतका का मायका अस्पताल के बगल कैराडीह गांव में है। घटना की जानकारी होते ही मायका व ससुराल पक्ष  के दर्जनों महिलाएं व पुरु ष अस्पताल पहुंच उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए बवाल करना शुरू कर दिए। दो घंटे से अधिक समय तक अस्पताल गेट के भीतर ही शव रखा रह गया। प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर योगेन्द्र सिंह ने जब दोषियों की जांच कर कड़ी कार्रवाई का आ·ाासन दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ। सीएचसी अधीक्षक रोहित लाल ने बताया कि प्रसव के दौरान नवजात का सिर ही बाहर आ पाया था कि प्रसूता को हार्ट अटैक आ गया। जिसके कारण जच्चा बच्चा दोनों को बचाया नहीं जा सका। मृतका के भाई शिवपूजन यादव ने चिकित्सकों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है।

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*वैभव एडवरटाइजिंग हब |  पता— कालीकुत्ती रोड (मैहर देवी मार्ग),  ओलंदगंज जौनपुर |  सम्पर्क करें Mo. 9151640745, 9236196989 | #NayaSaveraNetwork*
Advt


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें