जौनपुर: स्व.राम पलट का जीवन समाज के लिए अनुकरणीय:शैलेंद्र | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
गठाना गांव में हुआ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
खुटहन जौनपुर। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के गठाना गांव निवासी शाहगंज गन्ना कृषक पीजी कालेज के पूर्व प्राचार्य डॉ.वीरेंद्र विक्रम यादव के पिता राम पलट यादव के श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सपा सरकार के पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई समेत क्षेत्र के हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव (ललई) ने कहा कि स्व.राम पलट यादव का जीवन समाज के लिए अनुकरणीय है उनके जीवन से लोगों को सीख लेनी चाहिए। समाजसेवी आशा पीजी कालेज गाजीपुर के प्रबंधक सतीश यादव ने कहा कि स्व.राम पलट यादव ने ग्रामीणांचल क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाई है। उन्होंने सिर्फ अपने परिवार की शिक्षा पर ही नहीं गांव व क्षेत्र के लोगों की शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया है। जिसके लिए गांव में ललिता डिग्री कालेज समेत कई शिक्षण संस्थानों को शुरू करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऐसे में शिक्षक व छात्रों को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर राजदेव यादव, डॉ.राम आश्चर्य यादव, पूर्व प्राचार्य डॉ.रामबली यादव, डॉ.अच्छेलाल यादव,रामजीत यादव,कमलेश यादव, दीपनारायण यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
,%20%20%E0%A4%93%E0%A4%B2%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%20%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%20Mo.%209151640745,%209236196989%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)
