लखनऊ: लकड़ी के कारखाने में लगी आग | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। बाजारखाला में शुक्रवार सुबह लकड़ी के कारखाने में आग लग गई। आग देख हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की सूचना पर चौक फायर स्टेशन से पहुंची दो दमकल ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
मो. आमिल का बाजारखाला इलाके में लकड़ी का कारखाना है। सुबह करीब पांच बजे बंद कारखाने से धुआं और लपटें निकलने लगीं। पड़ोसियों ने पहले तो खुद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग बढ़ती देख पुलिस व दकमल को सूचित किया।
कुछ ही देर में एफएसओ चौक पुष्पेन्द्र यादव दो दमकल के साथ मौके पर पहुंच गए। एफएसओ के मुताबिक दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे तो चारों धुआं फैला था। कारखाने में लकड़ी का सामान होने से आग तेजी से फैली। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक काफी सामान जल चुका था। आग का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
![]() |
| Advt |

