जौनपुर: पाक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
पवांरा,जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना पवारा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 - 057/2023 धारा-363/366 भा0द0वि0 व बढ़ोत्तरी धारा 376 भा0द0वि0 व ¾ पाक्सो एक्ट के वाछिंत अभियुक्त पवन कुमार यादव उर्फ बन्टी पुत्र राजकिशोर यादव नि0 परवेजाबाद थाना उतराँव जिला प्रयागराज हाल पता ग्राम सौराहा ( निकट बरना बाजार ) थाना फूलपुर जनपद प्रयागराज को बरना बाजार फुलपुर प्रयागराज से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजनरायन चौरसिया, उ 0नि0 नागेश्वर शुक्ला, हे0का0 उनिल प्रजापति शामिल रहे।
![]() |
| विज्ञापन |



