लखनऊ: भाषा विश्वविद्यालय में अन्तिम सेमेस्टर की परीक्षा शुरू | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। ख्वाजा मोइनूद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में सत्र 2022-23 के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा गुरुवार से शुरू हुई। परीक्षा मौलाना अब्दुल कलाम आज़ाद अकादमिक भवन में दो पालियों में हुई। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से 12 बजे तक वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम बजे तक हुई। परीक्षा केंद्र अध्यक्ष प्रो एस. के त्रिवेदी ने बताया की परीक्षा में 50 शिक्षकों की ड्यूटी लगायी गई है। पहले दिन स्नातक और परास्नातक अन्तिम सेमेस्टर में विविध विषयों की परीक्षा हुई।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
Lucknow
National
Naya Savera
recent
uttar pradesh

