नया सवेरा नेटवर्क
मीरगंज जौनपुर। मछलीशहर में कोटेदार संघ की एक बैठक आयोजित किया गया। उपस्थित कोटेदारों ने सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध चुना। क्षेत्र के तमाम गांवों के कोटेदारों ने अपना अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हम समस्त कोटेदारों को विभिन्न समस्याओं से जूझना पड़ता है। जिसको लेकर आज एक बैठक आयोजित कर सियाराम यादव को अध्यक्ष व भोलानाथ गुप्ता को उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष हरिलाल को चुना गया। मौजूद कोटेदारों ने नवनियुक्त अध्यक्ष को माला पहना कर खुशी जाहरि किया। इस दौरान नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष सियाराम ने कहा कि जब तक हम पूर्ण रूप से मजबूत नहीं होंगे तब तक हमारा शोषण होता रहेगा। संघ में सभी गिले-शिकवे भूल सामाजिक समरसता स्थापित कर संघ को मजबूत बनाने का काम करें। उपाध्यक्ष भोलानाथ गुप्ता ने उपस्थित कोटेदारों का आभार व्यक्त किया।
%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg) |
Advt
|
 |
| विज्ञापन |
 |
Advt
|