जौनपुर: हत्या की घटना के दूसरे दिन गांव में पसरा रहा सन्नाटा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मीरगंज जौनपुर। क्षेत्र के कमासिन नरवा पर गुरु वार की सुबह आम तोड़ने के विवाद में चाचा भतीजे के खूनी संघर्ष में बल्लम घोंपकर भतीजे की हुई मौत की घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। वही गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। गिरजाशंकर प्रजापति की मौत के बाद गांव में खामोशी छाई है। कुछ ग्रामीण सुबह होते ही अपने काम पर निकल गये। महिलाएं जगह- जगह एकत्रित थी। उनमें कानाफूसी हो रही थी, लेकिन खुलकर कोई भी बात नहीं कर रही थी। किन्तु हत्या के बाद गांव में शांति व्यवस्था को लेकर क हीं भी पुलिस मौजूद नही रही। जिससे गांव के सम्भ्रांत लोगो मे पुलिस की कार्यप्रणाली पर रोष जताते हुए भी देखा गया। वही मृतक के स्वजनों में गहरा रोष व्याप्त हैं। मृतक गिरजाशंकर का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहंुचते ही कोहराम मच गया। शुक्रवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। घटना में नामजद किये गए आरोपी के घर सन्नाटा पसरा हुआ हैं। घर पर कुछ महिलाएं मौजूद नजर आयी। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी मछलीशहर अतर सिंह से संपर्क करने के लिए फोन किया गया किन्तु फोन नही लगा।
![]() |
| Advt |
![]() |
| विज्ञापन |
%20222180%20%20CONTACT%20US.%209415234208,%209648531617,%209839155647%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)
%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)
