नया सवेरा नेटवर्क
धर्मापुर जौनपुर। बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन में विकास खण्ड धर्मापुर के पूर्व एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। उपायुक्त स्वत: रोज़गार ओ पी यादव ने एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव के धर्मापुर कार्यकाल के दौरान मिशन अंत्योदय सर्वे 2022 में उनके विशिष्ट योगदान और उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। उक्त सर्वे में उत्कृष्ट योगदान के लिए धर्मापुर ब्लॉक के वर्तमान ब्लॉक मिशन प्रबंधक प्रीतम मौर्य और ऋषभ सिंह को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मिशन अंत्योदय सर्वे ग्राम्य विकास और पंचायती राज मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से 29 विषयों पर अप्रैल माह में करवाया गया था। जिसमें धर्मापुर ब्लॉक का कार्य बेहतरीन रहा। इस अवसर पर जिला मिशन प्रबंधक राजीव कुमार, सुभी गौर, गुलाबचंद्र सरोज, ब्लॉक मिशन प्रबंधक प्रिंस यादव, शिव कुमार मौर्य और इफतेखार मौजूद रहे।
 |
Advt
|
 |
Advt |
 |
Advt.
|