जौनपुर: जालसाजों ने गिरोह बनाकर बैंक से उड़ाया 92 लाख रूपये | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
गोल्ड के बदले लोन में रखा था नकली सोना, जांच में जुटी पुलिस
जौनपुर। जालसाजों ने गिरोह बनाकर एक बैंक को चूना लगाने का काम किया है, इस कांड में शामिल बदमाशो ने बगैर तमंचा व बल प्रयोग किये बैंक में 92 लाख रूपये का चूना लगा दिया। नये तरीके से हुई हेराफेरी की घटना ने सबको हैरान कर दिया है। इस कांड में बैंक की तरफ से नामित सराफा करोबारी की मिली भगत सामने आर्ई है। सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता ने बताया कि शाखा प्रबंधक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगें। यूनियन बैंक की कचगांव शाखा में गोल्ड लोन के नाम पर नकली सोना गिरवी रख लगभग 92 लाख रु पया जालसाजों ने बैंक से उड़ा दिया। जानकारी होने पर शाखा प्रबंधक मुकेश कुमार ने लाइन बाजार पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि शाखा में 17 अगस्त 2022 से 8 दिसम्बर 2022 तक किए गए गोल्ड लोन में 19 गोल्ड लोन फर्जी पाया गया। तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया कि बैंक की ओर से नामित सराफा व्यवसायी ही बैंक में आने वाले गोल्ड की शुद्धता परखता था। मनीष कुमार सेठ पुत्र गोपाल सेठ निवासी मोहल्ला रिजवी खां थाना कोतवाली की ओर से चेक कर बैंक में रखे गए सोने की पुन: जांच करायी गयी। यह जांच 20 जनवरी 2023 को वंदना ज्वेलर्स से करायी गयी। पता चला कि 19 गोल्ड लोन में गिरवी रखा गया सोना नकली है। इसकी शिकायत 4 फरवरी को जफराबाद थाने में की गयी। लेकिन वहां पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। नकली सोना रखकर बैंक को धोखा देते हुए 92 लाख 24 हजार 914 रु पया जालसाजों ने ले लिया। लाइन बाजार पुलिस ने मनीष कुमार सेठ, तरु ण राजमणी, ·ोता सिंह, मनोज गोपाल सोनी, विक्रांत सिंह, शंशाक कुमार श्रीवास्तव, अजय सोनी, अनुप कुमार सिंह समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।