लखनऊ: नौ जेल अधीक्षकों के तबादले | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। सरकार ने मंगलवार को प्रदेश के अलग-अलग नौ जेलों के अधीक्षकों का स्थानांतरण कर दिया। कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग के संयुक्त सचिव शिव गोपाल सिंह की ओर से जारी आदेश के तहत आगरा जिला कारागार के अधीक्षक प्रेमचन्द सलोनिया को लखीमपुर खीरी जिला कारागार का अधीक्षक बनाया गया है। गोरखपुर जिला कारागार के अधीक्षक ओम प्रकाश कटियार को आगरा केन्द्रीय कारागार का अधीक्षक बनाया गया है।
इसी प्रकार से गाजीपुर जिला कारागार के अधीक्षक हरिओम शर्मा को आगरा जिला कारागार का अधीक्षक बनाया गया है और बाराबंकी जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक श्रेणी-1 पीपी सिंह को मुरादाबाद जिला कारागार का वरिष्ठ अधीक्षक बनाया गया है। वहीं हरदोई जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक, श्रेणी-1 उदय प्रताप मिश्रा को अयोध्या जिला कारागार का वरिष्ठ अधिक्षक श्रेणी-1 के पद पर तथा आगारा केन्द्रीय कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक श्रेणी-दो राधा कृष्ण मिश्रा को लखनऊ स्थित कारागार मुख्यालय का वरिष्ठ अधीक्षक श्रेणी-दो बनाया गया है। अयोध्या जिला कारागार के अधीक्षक शशिकांत मिश्रा को मेरठ जिला कारागार का अधीक्षक और सुलतानपुर जिला कारागार के अधीक्षक उमेश सिंह को वाराणसी केन्द्रीय कारागार के अधीक्षक पद पर नई तैनाती दी गई है जबकि बलरामपुर जिला कारागार के अधीक्षक कुन्दन कुमार को बाराबंकी जिला कारागार का अधीक्षक बनाया गया है।

