लखनऊ: परिवहन मंत्री ने जन्मदिन पर बांटे 500 हेलमेट | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। सड़क सुरक्षा के खातिर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मंगलवार को अपने जन्मदिन पर 500 बाइक सवारों को नि:शुल्क हेलमेट बांटे। इस दौरान समर्थकों ने परिवहन मंत्री के आवास नौ कालीदास मार्ग पर केट काटकर जन्मदिन मनाया और स्वस्थ्य रहने और लंबी उम्र की कामना की।
इस बीच परिवहन आयुक्त चंद्र भूषण सिंह, अपर परिवहन आयुक्त आईटी निर्मल प्रसाद, एआरटीओ प्रशासन अखिलेश द्विवेदी, एआरटीओ प्रवर्तन अमित राजन राय से लेकर मुख्यालय और विभागीय अफसरों ने परिवहन मंत्री को पुष्प देकर जन्मदिन की ढेरों बधाई दी। एआरटीओ प्रशासन एके द्विवेदी ने बताया कि बाइक सवारों के सिर की सुरक्षा के लिए तय मानक आईएसआई वाले हेलमेट का वितरण किया गया।


