लखनऊ: पड़ोसी ने युवती से की छेड़छाड़,पीटा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। मड़ियांव कोतवाली में युवती ने पड़ोसी पर छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि गलत हरकत की शिकायत करने पर शोहदे ने युवती के साथ ही उसके भाई को पीटा है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच की रही है।
मड़ियांव निवासी युवती के मुताबिक 24 जून को परिवार शहर से बाहर गया था। पीड़िता कपड़े सुखाने के लिए छत पर गई। वहां अपूर्व आ धमका। आरोपी ने युवती के साथ गलत हरकत कर दी। विरोध करने पर धमकी देते हुए भाग निकला। शाम को भाई के घर लौटने पर पीड़िता ने आरोपी की हरकत के बारे में बताया। अपूर्व के घर पहुंच कर शिकायत करने पर आरोपी ने युवती और उसके भाई की पिटाई कर दी। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्र ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।


