BREAKING

फिजिकल और मेंटल हेल्थ को दुरुस्त रखेगा सूर्य नमस्‍कार, ऐसे करें अभ्यास, मिलेगा दोगुना फायदा | #NayaSaveraNetwork



नया सवेरा नेटवर्क

लाइफस्‍टाइल में मन और शरीर को फिट रखना बेहद जरूरी है. यह काम योग और ध्‍यान की मदद से आसान किया जा सकता है. इसके लिए जरूरी है कि आप सही तरीके से इसकी जानकारी लें और अपने दिनचर्या में इन्‍हें शामिल करें. योग और आसनों में सूर्य नमस्‍कार एक ऐसा संपूर्ण योगाभ्‍यास है जिसकी मदद से आप अपने अंदरूनी अंगों को भी मजबूत बना सकते हैं और मांसपेशियों को भी फिट रख सकते हैं. यह एक बेहतरीन कार्डियो एक्‍सरसाइज जैसा है जो शरीर में ऑक्‍सीजन की मात्रा को बढ़ाने का भी काम करता है. आइए जानते हैं इसके अभ्‍यास का क्‍या है सही तरीका.

ध्‍यान से करें शुरुआत- किसी भी योग और आसन के अभ्‍यास से पहले ध्‍यान और सूक्ष्‍मयाम का अभ्‍यास जरूरी है. इसके लिए आप सबसे पहले मैट पर सुखासन, अर्ध पद्मासन या पद्मासन की मुद्रा में बैठें और आंखों को बंद कर ध्‍यान करें. आती-जाती सांसों पर ध्‍यान केंद्रित करें और ‘ओम’ शब्‍द का उच्‍चारण करें. विस्‍तार से देखने के लिए आप वीडियो लिंक पर क्लिक करें.

इस तरह करें सूर्य नमस्‍कार

  • प्रणामासन- अपने अपने मैट पर सीधा खड़े हो जाएं. दोनों हथेलियों को आगे से जोड़कर प्रणाम की मुद्रा बनाएं. आंखें बंद रखें और उगते सूर्य पर ध्‍यान केंद्रित करें. गहरी सांस लें और छोड़ें.
  • हस्तउत्तनासन- गहरी सांस लें और दोनों हाथों को उठाते हुए पीछे की तरफ हल्‍का झुकने का प्रयास करें. इस मुद्रा में कुछ देर होल्‍ड करें.
  • पादहस्तासन- अब सांस को छोड़ते हुए आगे की ओर पूरी तरह से झुक जाएं. अपने हाथों से पैरों की उंगलियों को छूने का प्रयास करें.
  • अश्व संचालनासन- गहरी सांस लें और अपनी हथेलियों को फर्श पर रखते हुए एक पैर को पीछे की तरफ ले जाएं और घुटना जमीन पर रखें.
  • संतुलनासन या दंडासन- अब गहरी सांस लेते  हुए दोनों पैरों को पीछे की तरफ ले जाएं और हाथ के पंजों पर पूरे शरीर का वजन दें और होल्‍ड करें.
  • अष्टांग नमस्कार- अब धीरे से अपनी हथेलियों, सीना, घुटने, चिन को भी जमीन से सटाएं. अब नाभी तक शरीर को उठाकर रखने की कोशिश करें.
  • पर्वतासन- अब हथेली और पंजों पर पूरा वजन रखें और हिप्‍स को उठाकर पर्वत की मुद्रा में होल्‍ड करें. आपकी नजर नीचे की तरफ रहेगी.
  • अश्‍वसंचालन- अब सांस भरते हुए उसी पैर को दोनों हाथों के बीच आगे स्‍ट्रेच कर लाएं जिसे पहले के अभ्‍यास में लेकर आए थे. नजरें उठाएं और दूसरा पैर पीछे की तरफ स्‍ट्रेच करें.

अब  पादहस्तासन, हस्तउत्तनासन और प्राणामासन करें. अब आप इस पूरी प्रकिया को दोहराएं. अगर किसी भी तरह की समस्‍या है तो योगा एक्‍सपर्ट की निगरानी में अभ्‍यास करें. सेहत संबंधी समस्‍या हो तो डाॅक्‍टर की सलाह के बाद ही अभ्‍यास करें. विस्‍तार से देखने के लिए विडियो लिंक पर क्लिक करें.


*ADMISSION OPEN | S S PUBLIC SCHOOL | A Co-Educational School, Affiliated to CBSE New Delhi for Senior Secondary Education (10+2) | Affiliation No.: 2132085 | You Give Us Raw We Will transform them as..! AN EXPERT | 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003 | Follow us on: https://www.facebook.com/sspublicjnp@sspinp |  https://instagram.com/sspublicschool_jnp | Website: www.sspublicschoolinp.com | #NayaSaveraNetwork*
Advt


*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन



*ADMISSION OPEN 2023-24  Affiliated to I.C.S.E. Board, New Delhi  Affiliation No. UP4562022  HARIHAR SINGH INTERNATIONAL SCHOOL  NURSERY to IXth   Umarpur, Jaunpur  ADMISSION OPEN 2023-24  Our Other Prestigious Branch Affiliated to C.B.S.E. Board, New Delhi  Affiliation No 2131832  HARIHAR PUBLIC SCHOOL  KULHANAMAU, JAUNPUR  Affiliated to U.P.Board   HARIHAR SINGH PUBLIC SCHOOL  |  UMARPUR, JAUNPUR  387 E, Parmanatpur, Umarpur, Near Maihar Devi Mandir, Jaunpur 9198331555, 7311119019, 9415207032 | #NayaSaveraNetwork*
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें