सूखे नींबू को फेंक रहे हैं आप, तो जानिए कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
गर्मी का मौसम आते ही बाजार में नींबू की भरमार आ जाती है. समर्स में नींबू की मदद से जलजीरा, शिकंजी, नींबू पानी या कई तरह की डिशेज तैयार की जाती हैं क्योंकि गर्मियों में नींबू के सेवन से आप डिहाइड्रेशन की समस्या से बचे रहते हैं. लेकिन कई बार आप मार्केट से इतने नींबू खरीदकर ले आते हैं कि वो रखे-रखे सूख जाते हैं. फिर आपको न चाहते हुए भी इनको फेंकना पड़ता है.
लेकिन क्या आपको पता है कि आप इन सूखे नींबुओं को फेंकने की बजाय कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए सूखे नींबुओं को इस्तेमाल करने के तरीके लेकर आए हैं जिनको आजमाकर आपको ड्राय लेमन्स को फेंकने की जरूरत नहीं पड़ेगी, तो चलिए जानते हैं सूखे हुए नींबू का कैसे करें इस्तेमाल......
- सूखे हुए नींबू का कैसे करें इस्तेमाल
खाने में करें उपयोग
ड्राय लेमन टेस्ट में खट्टे-मीठे लगते हैं. ऐसे में अगर आप चाहें तो इन नींबुओं को सूप, स्टू, तरी या मछली आदि में स्वाद बढ़ाने के लिए उपयोग कर सकते हैं. अगर आप चाहें तो इन ड्राय लेमन्स को आप पानी में डालकर या हर्बल टी बनाकर भी सेवन कर सकते हैं.
चॉपिंग बोर्ड साफ करें
अगर आप चाहें तो इन सूखे लेमन की मदद से गंदे चॉपिंग बोर्ड की भी सफाई करके चमका सकते हैं. इसके लिए आप चॉपिंग बोर्ड पर थोड़ा सा नमक डालें और ऊपर से नींबू घिसकर सफाई करें. इससे आपका चॉपिंग बोर्ड एकदम साफ हो जाएगा.
चिकने बर्तन धोने में उपयोग करें
कई बर्तनों में रखे-रखे वसा युक्त चिकनाहट जमा हो जाती है. ऐसे में आप सूखे नींबू की मदद से इस चिकनाहट को साफ कर सकते हैं. इसके लिए आप नींबू को बर्तन के बेस पर अच्छी तरह से घिसें. फिर आप देखेंगे कि चिकनाहट खुद ब खुद निकल गई है.
![]() |
| Advt |
![]() |
| विज्ञापन |

%20222180%20%20CONTACT%20US.%209415234208,%209648531617,%209839155647%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)
%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)
