वाराणसी: एमएसएमई उद्यमियों को किया सम्मानित | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर मंगलवार को एमएसएमई विभाग की ओर से विभिन्न औद्योगिक संगठनों से जुड़े उद्यमियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दो करोड़ का ऋण भी वितरित किया गया। इस अवसर पर उद्यमियों से नई पीढ़ी को भी उद्योग से जोड़ने की अपील की गई। चांदपुर स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एलडीएम प्रभात सिन्हा ने कहा कि पूर्वांचल के आर्थिक विकास में उद्यमियों का अहम योगदान है। रोजगार उपलब्ध कराने में एमएसएमई सेक्टर की खास भूमिका है।
सहायक निदेशक एमएसएमई आरके चौधरी एवं रितेश बरनवाल ने लघु उद्योग भारती काशी प्रांत के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, राजेंद्र सिंह, विजय कुमार, ज्योति शंकर मिश्रा, सर्वेश श्रीवास्तव, अमन जायसवाल, मनोज कुमार को सम्मानित किया। इस दौरान हिमांशु शेखर, प्रियंका, प्रत्यूष श्रीवास्तव, राजकिरण आदि मौजूद थे।
वहीं, इसी सभागार में एक अन्य आयोजन में मुख्य अतिथि एमएसएमई प्रभारी राजेश चौधरी ने कहा कि उद्यमी नई पीढ़ी को भी उद्योग क्षेत्र में बढ़ावा देकर उद्यमियों को प्रोत्साहित करें। दी स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश भाटिया, महामंत्री नीरज पारिख, ज्ञानेश्वर गुप्ता, प्रशांत अग्रवाल, संजय सिंह, अजय जायसवाल, आलोक भंसाली, मनीष कटारिया, गौरव गुप्ता, नमित पारिख, प्रतीक गिनेरीवाला को सम्मानित किया गया। राजेश भाटिया ने कहा कि एसोसिएशन ने उत्तर प्रदेश को उद्यम प्रदेश बनाने का संकल्प लिया है। कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में सिडबी के एजीएम रितेश कुमार सिंह ने सिडबी की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।


