जौनपुर: जिले के तीन होनहारों ने उत्तीर्ण की नीट परीक्षा | #NayaSaveraNetwork

संजीवनी यादव

अगस्त्य उपाध्याय

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। केराकत संवाददाता के अनुसार नगर के केराकत स्टेशन रोड निवासी लोकनाथ यादव की पुत्री संजीवनी यादव द्वारा नीट परीक्षा अच्छे अंक से उत्तीर्ण किये जाने पर क्षेत्र में हर्ष देखा जा रहा है। संजीवनी यादव को 99.97 प्रतिशत अंक मिले हैं ,संजीवनी यादव का आल इंडिया जनरल रैंक 4000 है,जब कि ओबीसी में 1354 रैंक है। मालूम हो कि इस वर्ष बीस लाख लोगों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा में भाग लिया था। संजीवनी यादव की  इस शानदार सफलता को लेकर बधाई व शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ। मालूम हो कि संजीवनी यादव पार्वती पब्लिक स्कूल हनुमान नगर कुसरना की होनहार छात्रा रही हैं। वह अपनी इस सफलता के लिए माता शशिकला यादव व पिता लोकनाथ यादव तथा गुरु जनों का आशीर्वाद का होना बताया है। सुजानगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के बराई ग्राम सभा निवासी अगस्त्य उपाध्याय पुत्र अनिल उपाध्याय का नीट में चयन होने से परिजनों में खुशी है। अगस्त्य को आल इंडिया रैंक में 1142 वी रैंक प्राप्त हुई है। अगस्त्य लखनऊ में रहकर तैयारी कर रहे थे। दूसरे प्रयास में उनको यह सफलता प्राप्त हुई है। चंदवक संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के देवलासपुर गांव निवासी उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कार्यरत राजेंद्र प्रसाद यादव के पुत्र सूरज का नीट के घोषित परिणाम में 639 वीं रैंक प्राप्त हुई है। वह 720 पूर्णांक में 675 अंक हासिल कर यह रैंक प्राप्त की। सूरज की शिक्षा प्राथमिक से लेकर इंटरमीडिएट तक भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज विशुनपुर,बजरंगनगर से हुई है। इंटर के बाद वह कोटा में रहकर तैयारी कर रहा था। दो साल पहले उसके भाई नीरज यादव का चयन नीट में हुआ था। सूरज ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता गुरु जनों के साथ साथ कठिन परिश्रम को दिया है।

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*वैभव एडवरटाइजिंग हब |  पता— कालीकुत्ती रोड (मैहर देवी मार्ग),  ओलंदगंज जौनपुर |  सम्पर्क करें Mo. 9151640745, 9236196989 | #NayaSaveraNetwork*
Advt


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt


नया सबेरा का चैनल JOIN करें