लखनऊ: बीबीएयू में तम्बाकू के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। विवि के कुलपति प्रो. संजय सिंह ने विद्यार्थियों से कहा कि यह निषेध अभियान रोजाना चलाया जाना चाहिए। तंबाकू के पदार्थों का समाज से बहिष्कार करना चाहिए।
हमें प्रकृति जनित स्वस्थ जीवन और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। बीबीएयू की स्टैंडिंग ऑर्गेनाइजेशन कमेटी की ओर से चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में कुलसचिव डॉ. अश्विनी कुमार सिंह,परीक्षा नियंत्रक प्रो विक्रम सिंह एवं शिक्षक और छात्र-छात्राएं शामिल हुईं।
%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)

