लखनऊ: रोजगार मेले में 527 को मिला रोजगार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। अलीगंज स्थित राजकीय आईटीआई में बुधवार को आयोजित रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाली 15 कम्पनियों ने 527 अभ्यर्थियों का चयन किया। प्लेसमेंट अधिकारी एमए खां ने बताया कि रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटर, स्नातक व आईटीआई डिप्लोमा धारक करीब 1100 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। चयनित अभ्यर्थियों को कम्पनियों ने 11 हजार से 29 हजार रुपये प्रति माह पैकेज का ऑफर दिया है।
![]() |
| विज्ञापन |


