वाराणसी: रोजगार मेले में 170 अभ्यर्थियों को मिली नौकरी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से बुधवार को बड़ागांव ब्लॉक के खरावन स्थित जेएस आईटीआई कॉलेज में रोजगार मेला लगाया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अनुज कुमार सिंह ने इसका उद्घाटन किया। मेले में 1234 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।
इनमें 170 को नौकरी मिली है। सेवायोजन वाराणसी मंडल के सहायक निदेशक प्रभा शंकर शुक्ल ने चयनित अभ्यर्थियों से कहा कि पहली नौकरी को ठुकराना नहीं चाहिए। रोजगार मेला प्रभारी दीप सिंह, निलेश कुमार, अरविंद कुमार सिंह, विकास त्रिपाठी मौजूद थे।
![]() |
| Advt |

