वाराणसी: फाइलेरिया की रोकथाम को नाइट ब्लड सर्वे शुरू | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत राज्यस्तरीय स्वास्थ्य टीम ने मंगलवार रात आठ बजे बड़ागांव ब्लॉक के कविरामपुर में हुए नाइट ब्लड सर्वे में 216 लोगों का सैम्पल लिया। सर्वेक्षण ब्लॉक के कविरामपुर और दर्जीपुर गांव में चार जून तक चलेगा।
जिला मलेरिया अधिकारी (डीएमओ) शरद चंद पांडेय ने बताया कि नाइट ब्लड सर्वे इसीलिए कराया जाता है क्योंकि परजीवी यानि माइक्रो फाइलेरिया रात में ही सक्रिय होते हैं। 600 ब्लड सैंपल लेने का लक्ष्य है। इसके बाद 12 से 16 जून तक पिंडरा ब्लॉक में सर्वे होगा।
दोनों ब्लॉकों में पिछले साल सबसे अधिक फाइलेरिया के मरीज पाए गए थे। स्वास्थ्य टीम में स्टेट कंसल्टेंट आशीष कुमार वाजपेयी एवं स्रोत शोधकर्ता राहुल कुमार, भूपेन्द्र व एचएन नेगी शामिल हैं।

