वाराणसी: चोरी की आठ बाइक के साथ चार गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। कैंट पुलिस ने चार शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से आठ बाइकें बरामद की है। डीसीपी वरुणा जोन अमित कुमार ने बुधवार को पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में इसका खुलासा किया। गिरफ्तार आरोपितों में जौनपुर के घुड़दौड़ दीपक कुमार उर्फ टिंकू, भरतेपुर का कुंदन गौतम, जगदीशपुर (चोलापुर) का अमन कुमार व विनीत राजभर है।
आरोपितों ने बाइकें वाराणसी और भदोही अगल अलग स्थानों से चोरी की थी। वरुणा किनारे उन्हें छिपाकर रखते थे। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रभुकान्त, उप निरीक्षक गौरव उपाध्याय, मनीष कुमार, राजकुमार आदि थे।

