प्रयागराज: एसएसबी साक्षात्कार में सफलता को दिया प्रशिक्षण | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। सेना में भर्ती के लिए सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) साक्षात्कार के लिए बुधवार को एमएनएनआईटी में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य वक्ता कर्नल दिव्या शंकर भट्टाचार्य ने ऑनलाइन माध्यम से कैडेट्स को एसएसबी साक्षात्कार से संबंधित सभी बिन्दुओं की जानकारी दी और कैडेट्स के प्रश्नों का उत्तर दिया।
मुख्य अतिथि एनसीसी के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर केपी कृष्ण कुमार ने बताया कि किस प्रकार से एसएसबी साक्षात्कार में दृढ़ विश्वास के साथ निरन्तर प्रयास से सफलता हासिल की जा सकती है। इस मौके पर कैप्टन वैभव त्रिपाठी, सूबेदार सोहनलाल चैधरी, योगेन्द्र कुमार शुक्ल, तौशीफ अहमद, राकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। इस दौरान एनसीसी ग्रुप मुख्यालय की विभिन्न इकाईयों के 180 छात्र-छात्राओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।


