जौनपुर: पूर्व विधायक हरेंद्र सिंह के इकलौते पुत्र की मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
निर्माणाधीन लिफ्ट से गिरने पर हुई घटना
बेटे की मौत से पूर्व विधायक के परिवार में मचा कोहराम
सिरकोनी जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सेहमलपुर गांव निवासी जफराबाद विधानसभा के पूर्व भाजपा विधायक डॉ हरेन्द्र प्रसाद सिंह के एकलौते पुत्र डॉ हर्षित सिंह की असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मानों डॉ के परिवार पर वज्रपात हो गया। उनकी पत्नी डॉ शुभा सिंह के करु णक्रन्दन से लोग मर्माहत है। घटना से पूरे विधानसभा में शोक की लहर व्याप्त है। डॉ हर्षित ने शुरु आत की शिक्षा जनपद में लेने के बाद कोटा राजस्थान से तैयारी किया था। उसके बाद लखनऊ से एमबीबीएस की डिग्री लिया था। पुत्री वैष्णवी सिंह तीन वर्ष से इटली मे रहकर पत्रकारिता का कोर्स कर रही है। हर्षित काफी मिलनसार था। उसके सरल स्वभाव व मृदुभाषी स्वभाव के कारण लोग उससे जल्द घुलमिल जाते थे। डॉ हरेन्द्र प्रसाद सिंह ने उनकी शादी भी उसके समकक्ष एमबीबीएस लड़की से तय कर दिया था। हर्षित की मौत का गम पूरे परिवार पर साफ दिखाई दे रहा है। परिवार को समझाना काफी मुश्किल हो रहा है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हर्षित का अंतिम संस्कार राजेपुर रामे·ारम घाट पर हुआ। घटना की सूचना पर राज्यमंत्री गिरीशचन्द्र यादव, विधायक रमेश मिश्र, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, सपा जिलाध्यक्ष डॉ अवधनाथ पाल आदि ने घर पहुँच कर शोक संवेदना प्रकट किया।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| Advt |
![]() |
| Advt. |


