जौनपुर: छत्रपतिशाहू की मनाई गई जयंती | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सिरकोनी जौनपुर। नगर पंचायत कजगांव में सोमवार को सरदार सेना के तत्वाधान में छत्रपति शाहूजी महाराज की जयन्ती धूमधाम से मनाई गयी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सरदार सेना के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल ने कहा कि छत्रपति साहू महाराज सच्चे प्रजातंत्रवादी और समाज सुधारक के रूप में जाने जाते थे। छत्रपति साहू महाराज ऐसे व्यक्ति थे,जिन्होंने राजा होते हुए भी गरीबो को समझा। कार्यक्रम में सभी ने शाहूजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर श्याम सुन्दर पटेल,वृजेन्द्र पटेल,जंगबहादुर,मुन्ना लाल,विकास पटेल,आकाश पटेल,अमन पटेल,सुर्यमणि,लालमन,विशाल पटेल,विनोद गौड़,त्रिलोकी,हरीशंकर पटेल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
![]() |
| Advt |
![]() |
| Advt. |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent



