नया सवेरा नेटवर्क
बरसठी जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला को एक माह पूर्व नशीला पदार्थ खिलाकर अचेत करने के बाद दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में प्रसारित करने के साथ ही उसके पति के मोबाइल पर भी भेज दिया। सोमवार को पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पीडि़ता के पिता ने रविवार को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी विवाहिता पुत्री मायके में है। करीब एक माह पूर्व निगोह गांव का निशांत सिंह रात में उसके घर पहुंचा। उसकी पुत्री को धोखे से नशीला पदार्थ खिलाकर अचेत कर दिया। इसके बाद उसके साथ दुराचार कर वीडियो रिकार्डिंग कर ली। उसे इंटरनेट मीडिया में प्रसारित करने के साथ ही पुत्री के पति के मोबाइल में भी भेज दिया। इसे गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष गोविंद देव मिश्रा ने नामजद आरोपित के विरु द्ध दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपित की तलाश शुरू कर दी। सोमवार की सुबह मिले सुराग पर निशांत सिंह को चतुर्भुजपुर नहर पुलिया के पास से धर दबोचा। आवश्यक लिखापढ़ी करने के बाद आरोपित का चालान कर दिया गया।
%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg) |
Advt
|
 |
| विज्ञापन |
 |
Advt
|