जौनपुर: वित्तविहीन शिक्षकों ने शैक्षिक कैलेंडर का किया विमोचन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सुजानगंज जौनपुर। क्षेत्र के आशापाल सिंह जूनियर हाई स्कूल ऊंचगांव के परिसर में वित्तविहीन शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की गयी जहां पर अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम व्यवस्थापक/ प्रबंधक द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। वरिष्ठ वक्ताओं द्वारा बैठक को संबोधित करते हुए बताया गया कि अनुशासन ही सफलता की कुंजी है, वित्तविहीन परिवार ही एक ऐसा संगठन है, जो एक दूसरे के सुख-दुख में सदैव खड़ा रहता है और खड़ा रहेगा। मुख्य अतिथि एवं संघ अध्यक्ष मंगला प्रसाद गिरी ने बताया कि विद्यालय संचालक अपने दायित्वों का इमानदारी से निर्वहन करते हुए विद्यालय का संचालन करें। बच्चों के शिंक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें, सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा शैक्षिक कैलेंडर का विमोचन किया गया। प्रमुख वक्ताओं में डॉ.पीके सिंह,एमपी पटेल,पूनम सिंह,मनोज मिश्र, अखिलेश सिंह, मीडिया प्रभारी एलसी निषाद, कार्यक्रम की अध्यक्षता इन्दु प्रकाश त्रिपाठी तथा संचालन आलोक सिंह ने किया। इस अवसर पर मुरारी सिंह, सुशील मिश्र,विनय शर्मा, डॉ. विमल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
![]() |
| Advt |
![]() |
| विज्ञापन |

%20222180%20%20CONTACT%20US.%209415234208,%209648531617,%209839155647%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)
%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)
