जौनपुर: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन जौनपुर। मुंबई से 8 महीने बाद गांव आए युवक को क्या पता था कि मौत उसे गांव खींच कर ले आ रही है। कहावत है कि होनी को कोई रोक नहीं सकता। जो रामनगर गांव निवासी युवक पर चरितार्थ हुआ। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र में फोरलेन बाईपास पर मंगलवार की रात में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। गांव निवासी 22 वर्षीय राजकुमार निषाद मुंबई से 8 महीने बाद सोमवार को अपने गांव आया था। मंगलवार की सुबह रिश्तेदारी में जाने की बात कह कर वह घर से निकाला था। देर रात राजकुमार के मौत की खबर उसके स्वजनों को मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। राम आसरे निषाद के 5 पुत्रों में राजकुमार सबसे छोटा और अविवाहित था। वह नेबी में ट्रेनिंग लेकर सेलिंग के लिए विदेश जाना चाहता था। घटना की जानकारी होते ही उसकी माता मंता देवी रोते रोते बेहोश हो गई। पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक बहुत मिलनसार छवि का था। उसकी असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।