जौनपुर: डॉ.प्रदीप बने ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जिलाध्यक्ष पद पर सात सालों डॉ.प्रदीप कर रहे कार्य
नागेंद्र महामंत्री व इटावा के प्रशांत बने कोषाध्यक्ष
जौनपुर। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन/चुनाव में जौनपुर के जिलाध्यक्ष डॉ प्रदीप सिंह प्रांतीय अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। प्रादेशिक निर्वाचन में प्रदेश के 65 जनपदों के 68 जिला अध्यक्षों/ प्रांतीय प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए डॉ प्रदीप सिंह को 47 मत तथा उनके प्रतिद्वंदी गाजियाबाद के नितिन जैन को 21 मत प्राप्त हुए। डॉ प्रदीप सिंह इसके पूर्व सातवीं बार जौनपुर के जिलाध्यक्ष तथा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के भी वर्तमान अध्यक्ष हैं। प्रदेश महामंत्री पद पर लखनऊ के अध्यक्ष नागेंद्र कुशवाहा तथा कोषाध्यक्ष पद पर इटावा के प्रशांत पोरवाल मतदान के उपरांत निर्वाचित घोषित किए गए। प्रांतीय नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में कानपुर नगर के अध्यक्ष आदित्य शुक्ला प्रदेश उपाध्यक्ष, बरेली के जितेंद्र गंगवार प्रदेश मंत्री,बहराइच के सुनील वर्मा प्रदेश संगठन मंत्री,अयोध्या के नसीम खान प्रदेश संयुक्त मंत्री तथा फतेहपुर के राघवेंद्र सिंह प्रदेश संप्रेक्षक निर्विरोध निर्वाचित हुए।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt |
![]() |
Advt. |