जौनपुर: दबंगों ने विधवा महिला व परिजनों को पीटा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
जौनपुर। गौराबादशाहपुर क्षेत्र के रसूलपुर ओझैनिया गांव में रंजिश को लेकर दबंगों ने अपने ही पड़ोसी वृद्ध महिला व उसके बेटे व बेटियो को जमकर पीटा। संगीता का आरोप है की पिछले कई सालों से उसके पड़ोसी राजनरायण ,विकास ,विशाल व आकाश के परिजन मुंबई में उसके मकान में रह रहे थे। फिर उन लोगो ने धोखे से मकान को हड़पने के प्रयास में लग गए।जिसकी जानकारी होते ही पीडि़त महिला ने मुंबई में जाकर अपने मकान से बाहर निकाल दिया। जिसको लेकर उन लोगो ने 1 जून को मेरे बेटे ऋषिकेश एवं उसकी बहन को लगभग 10 से 12 लोगो ने बुरी तरह पीटाई कर दिया। महिला ने इसकी शिकायत थाना गौराबादशाहपुर में दिया तो दबंग समझौते का दबाव बनाने लगे। वृद्ध महिला ने इसकी शिकायत एसपी से कर न्याय की गुहार लगाई है ।


,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)