जौनपुर: फांसी लगाकर युवक ने दी जान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज जौनपुर। क्षेत्र के सुरिस गांव में शनिवार की रात एक युवक ने घर के अंदर बने मकान का दरवाजा बंद कर छत में लगे पंखे की सरिया में गमछे का फंदा लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। सुबह परिवार के लोगों ने पंखे से लटकते खिड़की से युवक को देखा तो कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने दरवाजा की कड़ी तोड़कर युवक को फंदे से उतारकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को आवश्यक लिखा-पढ़ी करते हुए पोस्ट मार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के सुरिस गांव निवासी मनोज कुमार बिंद (35) पुत्र राम नाथ बिंद शनिवार की रात भोजन करने के बाद घर में सोने गया था। पिता का आरोप है की रात में पति पत्नी में कहासुनी हुई थी। इसके बाद मकान को अंदर से कड़ी लगाकर सोने गया मनोज देर रात छत में लगी पंखे की सरिया में गमछे के सहारे लटककर अपनी जान दे दी।

