जौनपुर: पैसा मांगने पर दबंगों ने दुकान में की तोड़फोड़ | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मारपीट में दो महिलाओं समेत चार घायल
सरायख्खाजा जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मेहरावां गांव सड़क पर एक दुकान में दबंगों ने लूटपाट कर दूकानदार समेत चार लोगों की जमकर पिटाई किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक को हिरासत में लिया है। घटना रविवार की रात नौ बजे की है। पुलिस ने पीडि़त मीना कुमारी बिन्द की तहरीर पर चार नामजद लोगों के विरु द्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू किया है। बताया गया है कि रविवार की रात को आधा दर्जन लोग मीना कुमारी विन्द की जनरल स्टोर की दुकान पर पहुंच कर सामान लिए और पैसा मांगने पर पिटाई कर दुकान में तोड़फोड़ किया। दबंगों ने बीच-बचाव करने पहुंचे महेंद्र विन्द सुरेन्द्र कुमार तथा सुशीला देवी व मीना कुमारी की लाठीयो से जमकर पिटाई किया तथा दुकान व घर में तोड़फोड़ किया। सभी घायलों का पुलिस ने करंजाकला सीएचसी पर उपचार कराया। पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद चार लोगों के विरु द्ध नामजद मुकदमा धारा 323 504 427 552 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू हो गई है। भुक्त भोगी महेन्द्र विन्द सुरेन्द्र ने आरोप लगाया है कि गांव के प्रधान पति की साजिश व शह पर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है।

